Original sonali desi chicks farming

शुद्ध सोनाली मुर्गी के चूजे ( Original Sonali desi chicks ) की पहचान कैसे कर सकते है, और सोनाली मुर्गी फ़ार्मिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को इस ब्लॉग पोस्ट मे बताएंगे।

Original sonali desi chicks farming, शुद्ध सोनाली मुर्गी के चूजे फ़ार्मिंग।

भारत के कई राज्य मे सोनाली मुर्गी फ़ार्मिंग कर फार्मर अच्छा मुनाफ़ा कर रहे है।

लेकिन नए फार्मर को नुकसान भी हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण फार्मर को सही जानकारी का नहीं होना है।

नए फार्मर सोनाली मुर्गी को नहीं पहचानते और न ही मुर्गी पालन का अनुभव होता है।

सोनाली मुर्गी फ़ार्मिंग शुरू करने से पहले शुद्ध सोनाली देसी (Original sonali desi chicks) चूजे कहाँ पर मिलते है, और सोनाली मुर्गी को पालने की जानकारी का पता होना बहुत जरूरी है।

शुद्ध सोनाली देसी चूजे (Original sonali desi chicks)

Original sonali desi chicks

सोनाली मुर्गी 70-75 दिन मे बड़ी हो जाती है, अगर सोनाली चूजे शुद्ध नहीं है तो उसे बड़ा होने मे 70-75 से ज्यादा दिन लग जाएंगे।

जिस-से फार्मर के फ़ीड और मेंटनस का खर्चा बढ़ जाता है, जो फार्मर के लिय नुकसान का कारण बंता है।

इस लिए जब भी चूजे खरीदें किसी भरोसेमंद हैचरी से ही खरीदें। जो आपको शुद्ध सोनाली मुर्गी के चूजे दे।

सोनाली मुर्गी फार्म की बनावट किस तरह का हो?

मुर्गी फार्म बनाते समय ध्यान रखें फार्म को जमीन से कम से कम 1-2 फीट ऊंचा रखें, नहीं तो बारिश के दिनों मे फार्म के अंदर सीलन होने का जोखिम बना राहत है।

अगर फार्म के अंदर सीलन होता है। तो मुर्गियाँ बहुत जल्दी बीमार होने लग जाती है।

फार्म को 20 फिट चोडा और लंबाई 60 फिट से ज्यादा ना रखें। जरूरत पड़ने पर दूसरा फार्म बना लें, जो पहले फार्म से 30 से 40 फिट दूर हो।

ध्यान रखें फार्म लंबाई पूरब से पछिम की तरफ बनाने से गर्मी मे धूप से और ठंडी मे ठंडी हवा से मुर्गी को बचाने मे मदत मिलती है।

मुर्गी फार्म को जितना हो सके रोशनदार और हवादार बनाय जिस से मुर्गी कम बीमार पड़ती है।

सोनाली मुर्गी पालन पोसन

सोनाली मुर्गी पालन शुरू करने से पहले चूजे ब्रूडिंग करने की जानकारी प्राप्त करना बहुत जरूरी होता है।

ब्रूडिंग एक से सात दिन तक चूजे पालने की विधि को ब्रूडिंग कहते है।

नए फार्मर अक्सर, पहले सात दिन चूजे को किस तरह से पालना चाहिय नहीं जानते, और पहले सात दिनों मे ही बहुत चूजे मर जाते है।

अगर आप नहीं जानते की चूजे ब्रूडिंग किस तरह से करते है। तो नीचे लेख को पढ़ें

चूजे 7 दिन तक पालने के बाद वैक्सीन करें।

चूजे 15 दिन से 17 दिन के होने तक बजार का फ़ीड ही खिलाएं।

उसके बाद चूजे को देसी फ़ीड खिलाया जा सकता है।

ध्यान दें

अगर आपके पास कम कीमत वाले देसी फ़ीड उपलब्ध है। तभी देसी फ़ीड खिलाए, क्यों की देसी फ़ीड खिलाने से सोनाली मुर्गी 70 दिन मे तयार नहीं होती।

नए फार्मर की गलतियाँ जिस से उनको नुकसान होता है।

नए फार्मर सोचते है सोनाली मुर्गी 70 से 75 दिन मे सेल करने के लिय तयार हो जाती है।

जे गलत धारणा है।

ऐसा नहीं है की आप सोनाली मुर्गी को कुछ भी खिला रहे है और वो 70-75 दिन मे बड़ी हो जाएगी।

सोनाली मुर्गी को 70-75 दिन मे बड़ी करने के लिय सही देख-रेख और सही फ़ीड खिलना बहुत जरूरी है।

अगर आप देसी फ़ीड खिला कर सोनाली मुर्गी को बड़ा करना चहते है। तो मुर्गी को बड़ा होने मे 100 दिन से ज्यादा यां थोड़ा कम का समय लग सकता है।

जे आपके देसी फ़ीड पर निर्भर करता है की फ़ीड मे कितनी मात्र मे पोषण तत्व है। और अगर आपकी मुर्गी बीमार होती है तब भी मुर्गी के विकास पर परभाव पड़ता है।

और साथ ही मुर्गी को बीमारी से बचाने वाली दवाइयों का जरूरत से ज्यादा उपयोग भी मुर्गी के विकास को रोकता है।

नए फार्मर को पहले से अगर इन बातों की जानकारी नहीं होती जिस कारण वो नुकसान मे जाते है।

सोनाली फ्री रेंज और फार्म के अंदर दोनों तरह से पाल सकते है।

सोनाली मुर्गी फ्री रेंज मे किस तरह से पाल सकते है, जानने के लिय नीचे दिए लेख को पढ़ें

सोनाली मुर्गी फार्म के अंदर पालन की जानकारी के लिए नीचे दिए लेख को पढ़ें।

क्या सोनाली मुर्गियाँ अंडे सेकती है?

नहीं, सोनाली मुर्गी अंडे नहीं सेकती

सोनाली मुर्गी कितने दिन मे बड़ी हो जाती है?

70 दिन मे सोनाली मुर्गी बड़ी हो जाती है।

सोनाली मुर्गी कितने दिन मे अंडे देना शुरू कर देती है?

160 से 180 दिन की होने पर अंडे देना शुरू कर देती है।

क्या सोनाली मुर्गी को फ्री रेंज मे पाल सकते है?

हाँ पाल सकते है।

सोनाली मुर्गी के अंडों से चूजे कितने दिन मे निकलते है?

सोनाली मुर्गी के अंडे से चूजे 21 दिन मे निकते है?

हाल ही मे पब्लिश किए लेख

Leave a Comment