kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi

कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहिय जां नहीं ( kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi ) इस लेख मे हम अपने अनुभव और कड़कनाथ मुर्गी पालन करने वाले फार्मर के अनुभव से बताएंगे कड़कनाथ मुर्गी पालने से किस को नुकसान हो सकता है। और किसको फ़ायदा।

कड़कनाथ मुर्गी के बारे मे गलत सोच।

बहुत सारे लोगों को कड़कनाथ मुर्गी के बारे मे कई सारी गलत धारणा है।

कई नए फार्मर सोचते है, कड़कनाथ मुर्गी मास के लिय पाली जाने वाली सभी मुर्गियों मे से ज्यादा कीमत से बिकती है।

इस लिय कड़कनाथ मुर्गी की फ़ार्मिंग शुरू कर देते है।

बिना सोचे समझे और बिना जानकारी के कड़कनाथ मुर्गी पालने से आपको नुकसान हो सकता है।

कड़कनाथ मुर्गी महंगे कीमत से बिकती है मगर इसकी बिक्री हर जगर पर नहीं होती।

अगर आप कड़कनाथ मुर्गी को पालने की सोच रहे है तो सबसे पहले अपने आस-पास के बाज़ार को थोड़ा समझे,

बाज़ार मे कड़कनाथ मुर्गी की कीमत और मांग क्या है।

अगर आपको लगता है। बाज़ार मे कड़कनाथ मुर्गी की मांग अच्छी है तभी कड़कनाथ मुर्गी की फ़ार्मिंग करें।

अक्सर नए फार्मर महंगी कीमत से बिकने वाली कड़कनाथ मुर्गी की फ़ार्मिंग शुरू कर देते है।

मगर सेल करने मे असफल हो जाते है, जिस से फार्मर को नुकसान हो जाता है,

ध्यान दें कड़कनाथ मुर्गी का मास का रंग हल्का काला होता है जिस कारण, कई लोग कड़कनाथ मुर्गी का मास खाना पसंद नहीं करते।

कड़कनाथ मुर्गी की पहचान और समान्य जानकारी

कड़कनाथ मुर्गी काले रंग की होती है,

पैर, नाखून, चमड़ी, जीभ भी काली होती है,

कड़कनाथ मुर्गी साल मे 70 से 80 अंडे दे सकती है, हाला की कड़कनाथ मुर्गी

आज के समय मे कड़कनाथ की कई क्रॉस बर्ड है, जो 100 से 170 तक अंडे देने की क्षमता रखती है,

शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी

kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi

शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी का विकास ( ग्रोथ ) धीमा होता है, और अंडे भी कम देती है,

मगर कड़कनाथ क्रॉस मुर्गी अपने अपने गुणों के लिय खास होती है,

जैसे ज्यादा अंडे देना,

कुड़क नहीं होना ।

जल्दी बड़ी हो जाना।

मास काला नहीं होना,

मगर इन मुर्गियों के अंडे और मास मे शुद्ध कड़कनाथ मुर्गे जैसा स्वाद नहीं होता और न ही गुण होते है।

इस लिय अगर आपके क्षेत्र मे कड़कनाथ मुर्गी को पहचाने वाले लोग रहते है, और कड़कनाथ मुर्गी की अछि मांग है तो आप शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी के चूजे किसी भरोसेमंद हैचरी से ही लें। जो आपको शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी दें।

कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरू करने का सही तरीका

सबसे पहले बाजार मे कीमत और मांग को पता करें, और मुर्गी पालन मे लगने वाले खर्चे को जोड़ें।

एक कड़कनाथ मुर्गी को पालने का खर्च 350 से 400 रुपए के हिसाब से जोड़ें। जिसमे दवाई से लेकर चूजे का खरीद खर्च, फ़ीड का खर्च, शामिल होते है।

खर्चा थोड़ा ज्यादा यां कम हो सकता हो, जे आप पर निर्भर है, की आप किस तरह से मुर्गी पालन कर रहे है।

कड़कनाथ मुर्गी को बड़ा होने मे 6 महीने का समय लगता है, हाला की 4 से 5 महीने की मुर्गी से भी मास प्राप्त किया जा सकता है । लेकिन उस मास मे वो स्वाद और वो गुण कम होगा जो कड़कनाथ मुर्गी को सब मुर्गी से अलग बनाता है,

फार्मर की सबसे बड़ी गलतियाँ।

नए फार्मर कड़कनाथ मुर्गी को बहुत ज्यादा संखिया मे पाल लेते है। जिस से बिक्री दर कम जाता है,

और साथ ही मुर्गियाँ बीमार भी ज्यादा होती है।

अधिकतर नए फार्मर मुर्गी को सही दाना नहीं देते जिस से मुर्गी का ग्रोथ रुक जाता है। जो नुकसान होने का बड़ा कारण बंता है।

कड़कनाथ मुर्गी के कई किस्म है, शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी के चूजे की कीमत ज्यादा होती है।

नए फार्मर सस्ते चूजे की तरफ जाते है। जो क्रॉस बर्ड होती है। शुद्ध कड़कनाथ मुर्गी कम अंडे देती है, जिस कारण कड़कनाथ मुर्गी के बच्चे की कीमत हमेशा ज्यादा होती है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन मे रखे जाने वाली सावधानियाँ

  • अगर मुर्गी पालन का अनुभव नहीं है तो जितना हो सके उतना कम मुर्गियों से मुर्गी फ़ार्मिंग शुरू करें।
  • कड़कनाथ के चूजे 7 दिन से बड़े लें। अगर एक दिन के चूजे लेते है तो एक से सात दिन तक चूजे पालने की जानकारी का पता होना बहुत जरूरी है।
  • 25 दिन तक बाजार का फ़ीड खिलना चाहिए।
  • फार्म मे गंदगी जमा न होने दें।
  • मुर्गी को सेल कहाँ पर करना है, पहले से प्लान बना कर रखें ,

कड़कनाथ मुर्गी के चूजे खरीदें।

देसी, सोनाली, कड़कनाथ मुर्गी के बच्चे खरीदने के लिय Clike करें।

kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi

हाल ही मे पब्लिश किए लेख।
  • Original sonali desi chicks farming
    शुद्ध सोनाली मुर्गी के चूजे ( Original Sonali desi chicks ) की पहचान कैसे कर सकते है, और सोनाली मुर्गी फ़ार्मिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को इस ब्लॉग पोस्ट मे बताएंगे। Original sonali desi chicks farming, शुद्ध सोनाली मुर्गी के चूजे फ़ार्मिंग। भारत के कई राज्य मे सोनाली मुर्गी फ़ार्मिंग कर फार्मर अच्छा मुनाफ़ा कर … Read more
  • घर मे देसी मुर्गी पालन कैसे कर सकते है, और किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।
    घर मे देसी मुर्गी पालन कर रहे है, तो जे पोस्ट आपके लिय है, इस पोस्ट मे हम बताएंगे, घर मे मुर्गी पालन के क्या क्या सावधानियाँ रखने की जरूरत होती है जिस से मुर्गियाँ कम बीमार पड़ेंगी, और किस तरह से आप मुर्गियों की संखिया को बड़ा सकते है। घर मे देसी मुर्गी पालन … Read more
  • Indian hatchery Barharwa me hai. मुर्गी पालने वालों के लिय बेहतरीन मोका।
    बरहरवा मे है इंडियन हैचरी ( Indian hatchery Barharwa me hai ) जहां सोनाली मुर्गी के चूजे, के साथ साथ देसी मुर्गी, कड़कनाथ मुर्गी, और बत्तख के बच्चे भी उपलब्ध है। इंडियन हैचरी मुर्गी, बत्तख के चूजे के साथ फ़ीड और मुर्गी फार्म मे लगने वाले दवाईयां भी देती है। और साथ ही मुर्गी पालन … Read more
  • kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi
    कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहिय जां नहीं ( kadaknath murgi palan karna chahiy yan nahi ) इस लेख मे हम अपने अनुभव और कड़कनाथ मुर्गी पालन करने वाले फार्मर के अनुभव से बताएंगे कड़कनाथ मुर्गी पालने से किस को नुकसान हो सकता है। और किसको फ़ायदा। कड़कनाथ मुर्गी के बारे मे गलत सोच। बहुत सारे … Read more
  • सोनाली मुर्गी फार्म के अंदर पालने की पूरी जानकारी
    फार्म के अंदर सोनाली मुर्गी किस तरह से पालते है, कितनी जगह मे कितनी मुर्गियों को पाल सकते है, फ़ीड और दवा की जानकारी दी गई है इस पोस्ट मे। मुर्गी फार्म की बनावट और जरूरी समान सोनाली मुर्गी फार्म का आकार लंबाई मे रखें, हवा और रोशनी आने जाने के लिय जगह छोड़ें, फार्म … Read more

इंडियन हैचरी

Leave a Comment